तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायतों के चार लोग शांतिभंग की आशंका में हुए पबन्द, भेजे गए न्यायालय
वजीरगंज पुलिस ने गुरुवार को थानाक्षेत्र की अलग अलग ग्रामपंचायतों से चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में पबन्द करते हुए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि भगोहर निवासी सूरज सिंह, गेड्सर के चिलमपुर निवासी श्यामबाबू गुप्ता, तथा चंदहा के नौडिहवा निवासी विनोद कुमार व संजय कुमार को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है।