तरबगंज: मुंबई निवासी युवक ने सरयू में लगाई छलांग, नवाबगंज पुलिस ने लोगों के सहयोग से बचाया, अयोध्या मेडिकल कालेज में हो रहा इलाज
नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित सरयू नदी में जान देने के लिए कूदनेवाले युवक रतन उमेश ठाकुर पुत्र उमेश ठाकुर को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया उसका इलाज अयोध्या के ट्रामा सेंटर में हो रहा।महाराष्ट्र के पालघर, विरार ईस्ट, चंदन सार की दत्त प्रसाद चाल का रहने वाला युवक एक सप्ताह पहले अयोध्या आया था।उसने महेशपुर गांव स्थित सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी।