कुचायकोट: कुचायकोट गांव में कुछ लोगों ने किशोरी के साथ की मारपीट, घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचायकोट गांव में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एक किशोरी के साथ मारपीट कर दी जिससे वह जख्मी हो गई। घटना के बाद से परिजनों ने जख्मी किशोरी को कुचायकोत्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर भर्ती कराया डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 1 बजे दी गई।