बीसलपुर: भसुडा में घास काटते समय किशोर को सांप ने काटा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा में रविवार सुबह गंगा प्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार अपने जानवरों के लिए खेत पर घास लेने गया हुआ था। जब सौरभ खेत में घास काट रहा था, उसी दौरान अचानक उसके पैर में किसी जहरीले सांप ने काट लिया। पैर में अचानक चुभने और दर्द की आहट से किशोर चीखने-चिल्लाने लगा।