सुनेल: 16 नवंबर को ओसाव में आयोजित होगा मेहर समाज समिति का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह
Sunel, Jhalawar | Nov 12, 2025 ओसाव में 16 नवंबर को मेहर समाज समिति का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित होगा।बुधवार शाम 7 बजे जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि ओसाव की मेहर समाज धर्मशाला में 16 नवंबर सुबह 11 से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय मेहर समाज समिति झालावाड़ के जिला अध्यक्ष चेतराज गहलोत करेंगे।जबकि मुख्य अतिथि रामनारायण मेहरा प्रदेश संरक्षक होंगे।