मोठ: मोठ क्षेत्र की बेटी विभा यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, बनी बिहार एजुकेशन सर्विस अधिकारी
Moth, Jhansi | Jun 21, 2026 मोंठ क्षेत्र के ग्राम टांडा की बेटी विभा यादव ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर बिहार एजुकेशन सर्विस में अधिकारी पद प्राप्त किया है। विभा, ग्राम निवासी गुलाब सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए विभा को शुभकामनाएं दी हैं।