जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. एवं उप-महारजिस्ट्रार श्री विजय कुमार द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिला विदिशा, मध्य प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु आयोजित चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर, श्रीमती मीना मसराम भी उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं जनगणना संबंधी आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इसी क्रम में निदेशक महोदय द्वारा जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा आगामी चरण की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश प्रदान दिया गया। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal @collectorvidisha #census2027 #censustraining #dcomp
7.6k views | Madhya Pradesh, India | Oct 14, 2026