लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने खड़े ट्रक में टकराया, चालक 3 घंटे फंसा रहा
ड्रमंडगंज थाना के ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे कोल्ड ड्रिंक लादकर नीचे उतर रही ट्रक का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर बगल में चल रहे कंटेनर से टकराते हुए खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। जिससे कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक का चालक 45 वर्षीय राजकुमार यादव निवासी डूमरडील बरही जिला हजारीबाग झारखंड केबिन में फंस कर घायल हो गया।