अकलतरा: किरारी गांव में फैला डायरिया, गांव में 8 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं लगाया गया कैम्प
किरारी गांव में डायरिया के अब तक 8 मरीज मिले हैं. अकलतरा CHC में 4 मरीज भर्ती है। वहीं 1 मरीज को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग गांव द्वारा गांव में सर्वे किया जा रहा है, लेकिन अभी तक गांव में कैम्प नहीं लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केवल सर्वे किया है, ऐसे डायरिया का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।