संभल: बहजोई रोड पर रिसोर्ट में बारात के दौरान डीजे बजाने पर बाराती और घाराती के बीच हुई मारपीट, कुर्सियां चली, वीडियो वायरल
संभल के बहजोई क्षेत्र में गुन्नौर के शाहपुर गांव से आई एक बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, कुर्सियां चलीं और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, घटना आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित एक निजी रिसॉर्ट की है