बिल्हौर: देदूपुर में फैक्ट्री के केमिकल से नून नदी में हजारों मछलियों की मौत, पानी हुआ जहरीला
कानपुर के चौबेपुर स्थित देदूपुर गांव के पास एक कत्था फैक्ट्री से छोड़े गए केमिकल युक्त पानी ने नून नदी को जहरीला कर दिया है। इसके कारण शनिवार शाम 6 बजे हजारों मछलियां मर गईं। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह पहली घटना नहीं है; पूर्व में भी इस फैक्ट्री से छोड़े गए पानी के कारण कई मछलियों की जान जा चुकी है।