घाघरा: चपका गड़ियाटोली के समीप सड़क दुर्घटना में 2 मोटरसाइकिल सवार युवक घायल, एक को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Sep 4, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गड़ियाटोली के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर देवाकी माइल निवासी प्रीतम लोहरा और जोसेफ नायक घायल हो गए। वहीं घायल अवस्था में पुलिस की गाड़ी ने दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुचा। जा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम लोहरा को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।