शाम्हो अकहा कुरहा: ज़मीन विवाद में धक्का देने से बिजुलिया गांव के एक अधेड़ की गिरकर मौत
शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया बिचला टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को करीब 5:00 बजे शाम में मारपीट के दौरान स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह की मौत हो गई। महेंद्र सिंह के छोटे भाई बबलू सिंह ने बताया कि उनके वास की भूमि की नापी कर सरकारी अमीन द्वारा खूटा गाढ़ दिया गया था। इसी गांव के राजेश सिंह और उसके भाई ने मिलकर खूंटा उखाड़ कर फेंक दिया और गाली-गलौच