भभुआ: दुर्गा टॉकीज हॉल के पास गुमटी से पुलिस ने 22 पुड़िया गांजा के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jul 12, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने दुर्गा टॉकीज हॉल के पास गुमटी से 22 पुड़िया गांजा के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को 1 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गुमटी दुकानदार थाना क्षेत्र के दतियाव गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र चंचल कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांजा के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है।