भभुआ: देवहलिया गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 12, 2025 देवहलिया गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना शुक्रवार व शनिवार की दरमियांन लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलीया गांव निवासी सत्येंद्र रजक के 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती है। घायल महिला का सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।