डोलरिया: सुपरली के किसान ने अनाज से बनाई हर्षिता तोमर की तस्वीर, पीएम मोदी का चित्र भी उकेरा
सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने नर्मदापुरम के रैसलपुर गांव की बेटी हर्षिता तोमर के सम्मान में अनोखी कलाकृति तैयार की है। शनिवार को किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने अनाज के दानों का उपयोग कर हर्षिता तोमर की तस्वीर बनाई है। हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स 2026 में सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है।