पटना ग्रामीण: बिहार विधान मंडल बजट सत्र के चौथे दिन कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर की नारेबाज़ी
बिहार विधान मंडल बजट सत्र के आज चौथे दिन की कार्रवाई शुरू होने से पहले राजद के विधान पार्षदों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विधानसभा में राजद विधायकों को धमकाने और सृजन घोटाले के मामलों में शामिल होने को लेकर पार्षदों के साथ प्रदर्शन किया है।