पटना ग्रामीण: मीठापुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई,घायल बाइक सवार के पास से मिला अवैध हथियार.
मीठापुर के बायपास फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार हीरो पैशन प्रो बाइक जिसका नंबर BR 01 CE 0668 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई जिसमें बाइक सवार युवक को आई गंभीर चोट, स्थानीय लोग जब वहां पर पहुंचते हैं तो देखते हैं बाइक सवार बेहोश है और उसके कमर में अवैध हथियार है जिसके बाद थाना को सूचना करते हैं.मौके पर थाना पुलिस पहुंच अपने आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.