पटना ग्रामीण: पटना में 1 अणे मार्ग से CM नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु 383 पुलिस वाहनों को दिखाया हरी झंडी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना स्थित 1 अणे मार्ग से बिहार में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु थानों एवं इकाईयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी।