पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण,प्रशासन को सजग होने की सलाह
रविवार को केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बेगूसराय जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होंने पूरे मामले पर प्रशासन को सजग होने की सलाह दी है। वहीं, शिक्षकों द्वारा राज्यकर्मी के दर्जा की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखी।