मालथौन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का सत्रारंभ समारोह
📚 मालथौन: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सत्रारंभ समारोह का आयोजन आज 23 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय, मालथौन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नवागत एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान अध्ययन सामग्री का वितरण, स्वैच्छिकता शपथ एवं नशामुक्ति शपथ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही श्रमदान, एक पेड़ मां के नाम एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों पर भी जोर दिया जाएगा।
📍 स्थान: शासकीय महाविद्यालय, मालथौन
📅 तिथि: 23 एवं 30 अगस्त 2026
📌 विकासखंड: मालथौन, जिला सागर (म.प्र.)
#मालथौन #सागर #MPNews #मध्यप्रदेशजनअभियानपरिषद #मुख्यमंत्रीसामुदायिकनेतृत्व #शिक्षा #नशामुक्ति #पर्यावरण #BreakingNews Dr Mohan Yadav Bhuppendra Siingh
Malthon, Sagar | Aug 23, 2026