डुमरी: नटावल ने शूटआउट में चैनपुर को हराकर जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता
Dumri, Gumla | Aug 2, 2026 डुमरी प्रखंड स्टेडियम में आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला नटावल और चैनपुर की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को बराबरी पर रखा। इसके बाद खेले गए गोल्डन टाइम में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंततः मैच का फैसला शूटआउट से हुआ, जिसमें नटावल की टीम ने चैनपुर को तीन-दो से हराकर खिताब अपने नाम