मलारनाडूंगर: मलारना डूंगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर भूखा रोड से दो लोगों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भूखा रोड से दो लोगों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया। बुधवार श्याम करीब 5 बजे थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलराज मीणा पुत्र हरकेश मीणा व गोलू मीणा पुत्र श्रीलाल मीणा निवासी भारजा नदी थाना मलारना डूंगर।