लातेहार: उपायुक्त औचक निरीक्षण में दिखे सख्त, नगर पंचायत और परिवहन कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय एवं जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेख संधारण एवं आमजनों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। नगर पंचायत कार्यालय में कर संग्रह, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं जनहित योजनाओं की जानकारी लेते हुए नागरिक समस्याओं