किशनगंज: 10 लाख की लागत से बना हाट बाजार पड़ा सूना, सब्जी विक्रेता कीचड़ में बैठने को मजबूर
दांता ग्राम पंचायत में विधायक कोष से 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित हाट बाजार दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को रास नहीं आ रहा है। हाट बाजार का उपयोग नहीं होने से सब्जी विक्रेता सड़क किनारे कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। वहीं, कस्बेवासियों को भी कीचड़ से होकर सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं।