गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभागों में परामर्शदात्री बैठकें निर्धारित समय पर हों, उनके मिनट्स तैयार किए जाएं तथा एजेंडा पहले से जारी किया जाए।