सिमडेगा: नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
सिमडेगा में शनिवार सुबह 11 बजे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।