समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1538
दिनांक 29/9/2026,
==================
प्रखंड बड़हरा कोठी में अकादमिक एवं प्रशासनिक सुधार को लेकर गुरु गोष्ठी का आयोजन:-
बड़हरा कोठी: प्रखंड अंतर्गत अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण 'गुरु गोष्ठी' का आयोजन किया गया।
इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा हुई।
आयोजित गुरु गोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी (धमदाहा), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा कोठी) तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बी. कोठी) मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भी बैठक में भाग लिया।
गोष्ठी के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:--
अकादमिक गुणवत्ता:- विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया।
प्रशासनिक अनुशासन:- समयबद्धता, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।
समस्या निवारण:- प्रधान शिक्षकों ने विद्यालयों के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधान शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाने और पारदर्शी व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 29, 2026