पीरो: गड़हनी में वाहन चेकिंग के दौरान 15 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर किया गया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Apr 20, 2026 पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की।