ओबरा: बभनी के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता अभियान चला, संचारित रोग से बचाव के लिए बच्चों ने ली शपथ
बभनी विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार की सुबह 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत छात्रों को विद्यालय और अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने की शिक्षा दी गई।