पटना ग्रामीण: हथियार सप्लायर विकास के एनकाउंटर के बाद परिजनों ने मालसलामी थाना क्षेत्र में किया हंगामा
बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाले विकास उर्फ राजा से पुलिस मालसलामी थाना क्षेत्र में पूछताछ करने गई थी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया। वहीं विकास के एनकाउंटर के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे विकास के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर खूब हंगामा किया।