इंद्रगढ़: इन्द्रगढ़ बिजासन माता मंदिर पर रोप-वे लगाने स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र..
इन्द्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बिजासन माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे लगाने जाने के लिए राज्य सरकार के प्रयास तेज हो गए। उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने केंद्रीय सड़क को परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। जिसमें बिजासन माता मंदिर सहित 16 स्थान पर रोप-वे लगाए जाने की सूची भेजी।