बांका: समाहरणालय परिसर में बन रहे स्टोर रूम, गार्ड रूम और मॉनिटरिंग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
Banka, Banka | Jan 10, 2025 बांका डीएम अंशुल कुमार ने शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे समाहरणालय परिसर में बन रहे स्टोर रूम, गॉर्ड रूम, मॉनिटरिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां हो रहे कार्याे के प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही साथ संबधित को डीएम ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। और ससमय कार्य को पूरा करने को कहा गया।