बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के ऊपर कोट में घर में चोरी की वारदात करते वक्त रंगे हाथों पकड़ा गया चोर
बुलंदशहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में घर में चोरी करते वक्त बीती देर रात्रि रंगे हाथों एक चोर पकड़ा गया है। बताया गया कि घर में सामान गिरने की आवाज से घर के सदस्य जाग गए और मौके से रंगे हाथों शातिर चोर को दबोच लिया। इसके बाद परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है।