बुलंदशहर: गांव नीमखेड़ा में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
बुलंदशहर विधानसभा के गांव नीमखेड़ा में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता चौधरी चंद्रपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चांद बाबू, बीडीसी महेंद्र सिंह लोधी, राजू सैफी, प्रेमचंद खटीक आदि लोग मौजूद रहे।