बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के बुलंदशहर नगर अध्यक्ष बने चरण सिंह लोधी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बुलंदशहर नगर अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के हाई कमान के निर्देश पर सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा देखते हुए चरण सिंह लोधी को शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। आज उन्हें जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनोनयन पत्र दिया गया। चरण सिंह लोधी ने पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य को निभाने की बात कही।