बुलंदशहर: सेमली में गत दिनों पेड़ पर लटके मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए SSP को दिया प्रार्थना पत्र
बुलंदशहर के गांव सेमली में 18 जनवरी को एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अब परिजनों ने SSP को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता था। उन्होंने किसी के द्वारा मारने की आशंका जताते हुए जांच करने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।