बुलंदशहर-जहांगीराबाद मार्ग पर बीती देर शाम बाइक सवार को शिवाली नहर के निकट छोटा हाथी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नितिन पुत्र नेपाल सिंह निवासी मोहल्ला गायत्री नगर जहांगीराबाद की मौत हो गई है। बताया गया कि वह किसी काम से बुलंदशहर आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।