कुर्था: कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Kurtha, Arwal | May 3, 2026 कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को दोपहर 3:00 बजे एचपीवी टीकाकरण को सफल बनाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।