बांसगांव: बांसगांव के दोनखर वार्ड में शादी की तैयारी के बीच खौलती चाशनी में गिरने से 3 साल की मासूम अदिति की दर्दनाक मौत
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के दोनखर वार्ड संख्या-4 में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खौलती चाशनी में गिरने से तीन साल की मासूम अदिति गुप्ता की मौत हो गई। शनिवार दोपहर घर में 12 मई को होने वाली शादी के लिए मिठाई बनाई जा रही थी। पड़ोस के हलवाई राजेंद्र गुप्ता गुलाब जामुन के लिए बड़े बर्तन में चाशनी तैयार कर रहे थे।