बरदहा घाट के अंधे मोड़ पर भीषण सड़क हादसा
रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदहा घाट में ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को सिरमौर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।#BreakingNews #RewaNews #RoadAccident #BardahaGhat #Atraila #Sirmaur #Rewa #MadhyaPradesh #MPNews #AccidentNews #TruckVsCar #LatestNews #HindiNews #ViralNews #RewaUpdate