गौतम बुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक की लापरवाही से रुका वाहन, यातायात विभाग वसूलेगा भारी जुर्माना: डीसीपी (यातायात) ने दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर यदि वाहन के रख रखाव की कमी की वजह से या चालक की लापरवाही की वजह से वाहन को रोका गया तो अब यातायात विभाग द्वारा भारी जुर्माना वसूला जाएगा। मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी ( यातायात ) लखन सिंह यादव ने बताया है कि आकस्मिक कमी की वजह से खराब होने वाले वाहन इस श्रेणी में नहीं आएंगे।