धोरैया: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रायसम भवन धोरैया में डीसीएलआर ने बीएलओ के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Dhuraiya, Banka | Mar 29, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन धोरैया में बीएलओ की बैठक आहुत की गई .बैठक में मुख्य रूप से डीसीएलआर वंदना सिन्हा, बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ आनंद भूषण तथा धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार, धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार मौजूद रहे .आयोजित बैठक में बीएलओ से मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई.