धोरैया: श्रीपाथर गांव स्थित तालाब में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2024 थाना क्षेत्र के श्रीपाथर गांव स्थित तालाब में डूबने से 5 वर्षीय एक बच्चे की मौत गुरुवार को हो गई। मृतक नैतिक सोरेन झारखंड स्थित गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव निवासी रंजीत सोरेन का पुत्र था।बालक कब तालाब की तरफ गया किसी को पता नहीं चल पाया।