धोरैया: डीसीएलआर ने बीडीओ संग प्रखंड के पांच मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा
Dhuraiya, Banka | Mar 29, 2024 डीसीएलआर वंदना सिन्हा ने बीडीओ राजेश कुमार के संग प्रखंड के पांच मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीसीएलआर ने प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुशमाहा, अहीरो,रामकोल, भगलपुरा तथा बैजनाथपुर पहुंचकर मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का भौतिक अवलोकन किया. इस दौरान वहां बिजली, पानी ,उपस्कर, रैंप शौचालय आदि की जांच की गई.