धोरैया: धोरैया पुलिस ने अस्सी गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के अस्सी गांव से एक गैर जमानती वारंटी भूखन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बांका न्यायालय से उक्त वारंटी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।