धोरैया: रनजोधा गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का हुआ शुभारंभ,माहौल हुआ भक्तिमय
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2024 प्रखंड के सैनचक पंचायत के रनजोधा गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ हुआ। 1001 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर विभिन्न गांव का भ्रमण किया। बताया गया कि वृंदावन मथुरा से आए पंडित मधुसुदनानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रोतागण भागवत कथा को सुनेंगे।