धोरैया: धनकुंड निवासी हत्याकांड के तीन आरोपीयों ने धनकुंड थाना में किया आत्मसमर्पण, भेजा जाएगा जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2024 पुलिसिया दबिश के कारण धनकुंड निवासी हत्याकांड के तीन आरोपियों ने धनकुंड थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी धनकुंड निवासी लालू कुमार यादव, रामदेव यादव एवं सरवन कुमार ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।समर्पण करने वाले तीनों आरोपियों को शुक्रवार को बांका जेल भेजा जाएगा।