जतारा: हरपुरा गांव का 36 वर्षीय युवक दो दिन से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
जिले के जतारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपुरा निवासी विपत वंशकार (36 वर्ष) बीते 2 जुलाई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार उन्हें आखिरी बार चंदपुरा से सिनौनी मार्ग की ओर जाते हुए देखा गया था।विपत वंशकार के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल 8319631501 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।