चरपोखरी: चरपोखरी बाजार में चला बुलडोजर अभियान, नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश के बाद जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मनैनी बाजार पर अतिक्रमण हटाया गया जबकि चरपोखरी बाजार में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। दंडाधिकारी राजीव रंजन सिंह और पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में बाजार के सभी दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर अपनी दुकानें हटाय।